जाम्बिया में खदान धंसने से 8 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुसाका। जाम्बिया के लुसाका प्रांत के चोंगवे जिले में एक बजरी खदान ढहने से कम से कम आठ खनिकों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता, राय हामूंगा ने कहा कि यह दुर्घटना रविवार सुबह हुई जब श्रमिकों ने बजरी लोड करना समाप्त कर दिया था।

उन्होंने कहा कि बचाए गए चालक ने पुलिस को सूचित किया कि घटनास्थल पर नौ से ज्यादा लोग थे। प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल आठ शवों को निकालने में सफल रहा है जबकि अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- चिराग पासवान फिर पांच साल के लिए LJP(R) के अध्यक्ष निर्वाचित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

संबंधित समाचार