Fatehpur: वो शादी का बना रही थी दबाव...लेकिन मैं तैयार नहीं था, महिला सिपाही को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपी डॉक्टर का कबूलनामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर जनपद का रहने वाला है आरोपी

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना परिसर के आवास में सिपाही प्रियंका के फंदे से लटकते मिले शव के आरोपी  बीएमएस डॉक्टर चंदन सरोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जौनपुर जिले के केराकत थानाक्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी है। आरोपी को पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेजा है। 

जौनपुर जिले के पतौरा गांव निवासी संकठा प्रसाद की पुत्री प्रियंका 2018 से थरियांव थाने में सिपाही के पद पर तैनात थी। उसका 17 अगस्त की रात कमरे में फंदे से शव लटकता मिला था। उसके पिता ने बड़े बेटे अमिताभ के साले डॉ. चंदन सरोज और उसकी मां हीरामती, बहन सोनम, मौसी संगीता व साथी करण और अजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस वाराणसी रवाना हुई थी। 

वाराणसी से पुलिस डॉ. चंदन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि प्रियंका से बातचीत होती रहती थी प्रियंका शादी का दबाव बना रही थी वह शादी को तैयार नहीं था। उसकी घटना की रात वीडियो कॉलिंग पर भी बात हुई थी। इसके बाद ही प्रियंका फांसी के फंदे पर लटक गई थी। उधर, विवेचक विनोद कुमार ने बताया आरोपी को जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: गोकशी करने जा रहे गोकश से पुलिस की मुठभेड़...पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

संबंधित समाचार