Auraiya News: पार्क मे शहीद की मूर्ति लगवाने की भनक पर हुआ विरोध...भीड़ इकट्ठा होने की सूचना, कई थानों का फोर्स पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम सदर ने कहा दस्तावेजों मे बंजर जमीन दर्ज है

औरैया, अमृत विचार। बाबरपुर मार्ग पर गांव भर्रापुर के सामने 25 वर्ष पहले एक विधायक के प्रयास से बनवाई गई बाउंड्रीवॉल परिसर के अंदर एक शहीद सिपाही की मूर्ति लगाए जाने की भनक लगते ही बौद्ध भिक्षु और तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने उसे अंबेडकर पार्क बताते हुए मूर्ति लगाने का विरोध किया। इधर, तनाव बढ़ता देख पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने मूर्ति लगाने में शासन के आदेश का पालन करने का आश्वासन  दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। 

सोमवार को फफूंद बाबरपुर रोड पर गांव भर्रापुर के सामने रोड पर बनी बाउंड्री वाल के परिसर में बौद्ध भिक्षुओं की भीड़ इकठ्ठा होने लगी, चर्चा थी कि इस पार्क मे सन 2022 मे शहीद हुए गांव भर्रापुर निवासी धीरज की मूर्ति लगने जा रही है। 

भीड़ बाउंड्रीवाल परिसर में जाने लगी। मौके पर मौजूद बौद्ध भिक्षु बौद्ध सत्य बौद्ध गया भंते व बौद्ध अनुयाई विजय बहादुर ने बताया कि सन 1998 / 1999 मे तत्कालीन विधायक मोहर सिंह अंबाड़ी ने विधायक निधि से अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के लिए यह बाउंड्री बनवाई थी लेकिन मूर्ति नही लग सकी। 

सोमवार को चर्चा सुनने को मिली कि वहां शहीद की मूर्ति लगाई जा रही है, इसलिए हम सब बौद्ध भिक्षु विरोध करने के लिए एकत्रित हुए है। हम शांति पूर्वक विरोध करेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया था। 

मौके पर एसडीएम सदर राकेश कुमार भी पहुंचे, बाउंड्रीवाल से दूर बंबा के रोड पर खडे बौद्ध अनुयाइयों के पास जाकर उपजिलाधिकारी ने उन्हें समझाते हुए बताया कि यह जमीन बंजर भूमि की श्रेणी मे दर्ज है। इसलिए शासन से जिसकी मूर्ति लगाने के लिए आदेश होगा वही मूर्ति लगेगी। भाजपा की सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि परिवार मे जेठानी का बेटा शहीद हुआ था उसके परिजनों ने मूर्ति स्थापना की मांग शासन से की थी।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: वो शादी का बना रही थी दबाव...लेकिन मैं तैयार नहीं था, महिला सिपाही को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपी डॉक्टर का कबूलनामा

संबंधित समाचार