रेलवे के नए जीएम ने लखनऊ-गोरखपुर रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के नये महाप्रबन्धक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को लखनऊ मण्डल के लखनऊ-गोरखपुर रेलखण्ड के बीच विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। मण्डल रेल प्रबन्धक डा. मोनिका अग्निहोत्री व अधिकारियों की उपस्थिति में अपने निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने रेलवे ट्रैक, रेलवे यार्ड, सिग्नल,ओएचई,लेवल क्रॉसिंग गेट्स की स्थिति को देखा। उन्होंने संरक्षित …
लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के नये महाप्रबन्धक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को लखनऊ मण्डल के लखनऊ-गोरखपुर रेलखण्ड के बीच विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। मण्डल रेल प्रबन्धक डा. मोनिका अग्निहोत्री व अधिकारियों की उपस्थिति में अपने निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने रेलवे ट्रैक, रेलवे यार्ड, सिग्नल,ओएचई,लेवल क्रॉसिंग गेट्स की स्थिति को देखा। उन्होंने संरक्षित व सुरक्षित रेल संचलन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
महाप्रबंधक ने रेल संचालन व यात्रियों की बेहतर सुविधा को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं बढ़ाने पर जोर देते हुये कहा कि यात्री सुविधा ही रेल की प्राथमिकता होनी चाहिये ऐसे में अधिकारी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अग्रसर रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डा हरिश रैड़तौलिया, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर प्रथम सुमित गर्ग, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर तृतीय विनीत कुमार यादव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर धनन्जय मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर टीआरडी धर्मेन्द्र यादव के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
