बदायूं: फंदे से लटकता मिला पल्लेदारी करने वाले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
अनाज मंडी जाने के लिए बुलाने आए साथी तो कमरे में पहुंचे थे परिजन
बदायूं, अमृत विचार। कस्बा वजीरगंज के मोहल्ला गोपालपुर निवासी युवक ने कमरे में लगी लकड़ी के बल्ले पर लटककर जान दे दी। परिजन सुबह उसे बुलाने के लिए पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के वार्ड एक के मोहल्ला गोपालपुर निवासी विपिन सागर (25) पुत्र भगवान दास अनाज मंडी में पल्लेदारी करते थे। रक्षाबंधन को उनकी पत्नी अपनी एक साल की बेटी की साथ मायके गई थी। विपिन ने सोमवार रात घर पर खाना खाया था और सोने के लिए कमरे में चले गए थे। मंगलवार सुबह विपिन सागर के साथी मंडी जाने के लिए उन्हें बुलाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने कमरे के बाहर से विपिन को आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई गतिविधि नहीं हुई। परिजन कमरे में गए तो देखा कि विपिन सागर का शव बल्ले पर गमछे के सहारे लटका हुआ है। परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है।
