LDA का एक्शन, एक बार फिर बेघर हो जाएंगे कई परिवार 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

एयरपोर्ट के पास बने 50 मकान जाएंगे ढहाए 

लखनऊ, अमृत विचार: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मानक से अधिक ऊंचे बने 50 मकान गिराए जाएंगे। फ्लाइट के टेकऑफ मैनुअल के विपरीत बने इन मकानों को एलडीए की टीम ने चिह्नित किया है।

एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास कई ऊंचे भवन बने हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने सीनियर इंजीनियर और जेई के साथ मकानों का सर्वे किया था। मकान मानक के विपरीत बने मिले हैं। एक प्रॉपर्टी डीलर ने 50 लोगों को जमीन बेची है। इसमें लोगों का 40 से 70 लाख रुपए तक खर्च हो चुका है। एयरपोर्ट के पीछे बिजनौर इलाके में कई मकान बनकर तैयार हैं, वहां 6 परिवार रहने लगे हैं। प्रापर्टी डीलर ने रजिस्ट्री किसानों से कराई और पैसा खुद लिया। बीते दिनों स्थानीय लोगों ने उसकी गाड़ी घेर लिया था। गाड़ी छोड़कर वह भाग निकला था। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि 50 मकान गिराए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एलडीए अधिकारी 10 मिनट में घर खाली करने की चेतावनी देते हैं। अगर निर्माण मानक के अनुरूप नहीं था तो बैंक से लोन नहीं मिलना चाहिए था। महिलाओं ने कहा कि सीएम से गुहार लगाएंगी। जरूरत पड़ी तो भी जाएंगी।

यह भी पढ़ेः एंटी करप्शन के खिलाफ खड़े हुए शिक्षक, काली पट्टी बांधकर अधिकारियों ने जताया विरोध

संबंधित समाचार