बरेली: अब सिर्फ दिन में ही कर सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सहायक संभागीय परिवहन विभाग में भीड़ न बढ़े इसके लिए बीच में स्लॉटों को भी कम कर दिया गया था। मगर जब इससे समस्याएं बड़ी तो परिवहन विभाग ने फिर से एक नया बदलाव …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सहायक संभागीय परिवहन विभाग में भीड़ न बढ़े इसके लिए बीच में स्लॉटों को भी कम कर दिया गया था। मगर जब इससे समस्याएं बड़ी तो परिवहन विभाग ने फिर से एक नया बदलाव किया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सिर्फ दिन में ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। लाइसेंस के लिए अब रात में यह आवेदन नहीं होंगे।
अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) विनय कुमार सिंह ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण की वजह से सारथी पोर्टल पर अभी तक लाइसेंस संबंधी सेवाओं की बुकिंग रात में 12 बजे के बाद शुरू हुआ करती थी। जिससे आम जनता को स्लॉट बुक करने में काफी समस्याएं हो रही थी।
इसकी शिकायतें शासन तक लगातार पहुंच रही थी। इसका समाधान करने के लिए नया बदलाव किया गया है। अब सारथी पोर्टल पर आवेदक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक किसी भी समय अपना स्लॉट बुक कर सकता है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोगों को बुकिंग में कोई समस्या न आए।
