Auraiya News: अधेड़ ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या...परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

औरैया, अमृत विचार। धान की फसल में पानी लगाने निकाले अधेड़ ने अपने गांव पड़ोस के गांव ताजपुर गांव के पास आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटकने की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने शव को पेड़ से परिजनों के सामने उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारण को जानने में जुटी है।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी 55 वर्षीय परशुराम पुत्र मनीराम ताजपुर गांव स्थित बठाई पर लिए खेत में धान की फसल में पानी से कहकर शाम लगभग 7 बजे निकाले थे। सुबह ग्रामीणों ने अधेड़ का शव ताजपुर गांव में पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: एक घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम के दावाें की पोल...शहर जलमग्न, जलभराव और जाम से जूझे लोग

संबंधित समाचार