बरेली: कमजोर हो रहा कोरोना, रिकवरी रेट 95 फीसद से ज्यादा
बरेली,अमृत विचार। जिले में डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जान लेने वाला कोरोना संक्रमण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के सामने धीरे-धीरे ही सही लेकिन कमजोर हो रहा है। प्रदेश में जहां रिकवरी रेट 90 के करीब पहुंच चुका है, वहीं जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 95 फीसद हो गया है। जिससे …
बरेली,अमृत विचार। जिले में डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जान लेने वाला कोरोना संक्रमण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के सामने धीरे-धीरे ही सही लेकिन कमजोर हो रहा है। प्रदेश में जहां रिकवरी रेट 90 के करीब पहुंच चुका है, वहीं जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 95 फीसद हो गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग सहित शासन और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
रोजाना संक्रमितों की संख्या में कमी होना भी एक अच्छा संदेश माना जा रहा है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। लोगों की लापरवाही से एक बार फिर संक्रमण दर बढ़ सकती है।
कोरोना संक्रमण का पहला मामला जिले में 29 मार्च को सुभाष नगर के युवक में सामने आया था। तब से अब तक कुल 11957 लोग संक्रमित हो चुके है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के दूसरे हफ्ते तक अपना कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस का हमला अब कम होता नजर आ रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना स्वस्थ होने वालों की संख्या 11430 हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 527 एक्टिव मामले है।
होम आइसोलेशन में ही जीत ली जिंदगीं
स्वस्थ हुए संक्रमितों में से करीब 81 फीसद लोगों ने होम आइसोशेलन में ही कोरोना संक्रमण को हरा दिया है। चिकित्सकों के अनुसार इससे लोगों की मजबूत प्रतिरोधक क्षमता समेत इच्छाशक्ति का पता चलता है। अब तक करीब सात हजार से अधिक लोगों ने होम आइसोलेशन में रहते हुए संक्रमण को मात दी है।
“संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लेकिन लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी है। सर्दियों में कोरोना संक्रमण फैलने की आंशका जताई जा रही है। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन का पालन अवश्य करें। -डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी
