बरेली: भाजपा के शासन में राजनीतिक बदलाव के साथ हुई देश की तरक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा महानगर कमेटी ने बांके बिहारी मंदिर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का भोलेनाथ धर्मशाला कूर्मांचल नगर में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र महामंत्री दुर्गविजय सिंह शाक्य, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा और मंडल प्रभारी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा महानगर कमेटी ने बांके बिहारी मंदिर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का भोलेनाथ धर्मशाला कूर्मांचल नगर में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र महामंत्री दुर्गविजय सिंह शाक्य, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा और मंडल प्रभारी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम दिन के अलग-अलग सत्र में महानगर संगठन के वक्ताओं द्वारा उद्बोधन किया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा व नगर विधायक डा. अरुण कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. प्रमेन्द्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह साईं नाथ मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण संवर्ग की कार्यशाला रानी महालक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में शुरू हुई।

कार्यक्रम में सौरभ जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के उद्देश्य व राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मोहन भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलन, मंडल प्रभारी उमेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह व सत्र के मुख्य वक्ता महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव रहीं।

इसके बाद द्वितीय सत्र के विषय पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीप्ति भारद्वाज ने भाजपा के क्रमिक इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में विष्णु शर्मा ने 2014 के बाद की भारत की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने देश में हो रहे बदलाव और परिवर्तन की बात कही। वीरेंद्र अटल ने जन संघ से भाजपा तक के बौद्धिक विचार और वर्तमान परिवेश में परिवर्तन के प्रकार पर चर्चा की। साथ ही आपातकाल में देश के लोकतंत्र व आम नागरिकों पर हुए अत्याचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, मोहन भट्ट, भगवानदास वर्मा, विनय कटियार, मंडल आई टी संयोजक अभिषेक गोस्वामी, मंडल मंत्री राजकुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार