गोंडा : कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, अमृत विचार: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एलबीएस चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के करमडीह कला गांव के रहने वाले कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव ने अपने ही गांव के गिरीशचन्द्र श्रीवास्तव व करुणेश मिश्रा निवासी लक्ष्मनपुर कोतवाली नगर समेत पांच लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक डिग्री प्रसाद गौतम व कांस्टेबल मदन कुमार व विपिन कुमार की टीम ने गिरीश चंद्र श्रीवास्तव व करुणेश मिश्रा को शहर के एलबीएस महाविद्यालय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- आठ रेलवे स्टेशन के नाम बदलने से जगी आस : बुढ़वल स्टेशन को श्री लोधेश्वर महादेवा जंक्शन करने की उठ चुकी है मांग
