प्रयागराज : महाराष्ट्र में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा
कई बार किया था रेप, गर्भवती हुई तो भाग निकला
प्रयागराज, अमृत विचार : महाराष्ट्र के पालघर जिले की एलईडी कंपनी में नौकरी करने गए प्रयागराज के युवक ने वहां एक मूकबधिर लड़की का रेप कर दिया। इतना ही नहीं उसने कई बार इसके साथ गलत काम किया। जब बालिका गर्भवती हो गई तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। लड़की ने इशारों से अपने साथ हुई घटना के बारे में लोगों को बताया। अब तक मुंबई पुलिस उसे तलाश रही थी। सफलता नहीं मिलने पर मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी। प्रयागराज यूनिट एसटीएफ ने घेराबंदी कर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में फरार आरोपी को पकड़ लिया। उसे महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया गया है।
प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के दांदूपुर का रहने वाला हौसला प्रसाद महाराष्ट्र के पालघर की एक कंपनी में नौकरी के लिए गया था। वहां वह मूक बाधिर बालिका के संपर्क में आ गया। वह वहां पढ़ाई करती थी। उसे झांसा देकर उसने साथ रेप किया। फिर धमकी देने लगा। इसके बाद शातिर उससे वह बार बार रेप करता रहा। डर की वजह से इस बात को किसी से बता नहीं पा रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने जांच किया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद हौसला प्रसाद फरार हो गया।
मुंबई पुलिस उसे तलाश करती रही। महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज एसटीएफ से संपर्क कर पूरा मामला बताया। इसके बाद एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने निरीक्षक जय प्रकाश राय को लगाया। सटीक जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मंगलवार रात आरोपी को दबोच लिया गया। उसे प्राथमिक स्कूल दांदूपुर के पास से पकड़ा गया। आरोपी को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आठ रेलवे स्टेशन के नाम बदलने से जगी आस : बुढ़वल स्टेशन को श्री लोधेश्वर महादेवा जंक्शन करने की उठ चुकी है मांग
