बरेली: जिले में 3508 निगेटिव, 35 नए संक्रमित
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार इज्जतनगर में दो, बीडीए कालोनी में दो लोग संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस, गांधीपुरम, डिफेंस कालोनी, माडल टाउन में एक-एक संक्रमित निकले है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार इज्जतनगर में दो, बीडीए कालोनी में दो लोग संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस, गांधीपुरम, डिफेंस कालोनी, माडल टाउन में एक-एक संक्रमित निकले है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, शुक्रवार को 3543 लोगो की जांच आई जिसमें आईवीआरआई से एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 35 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिलें में 3508 लोग निगेटिव आए है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
इज्जतनगर, गांधी नगर, रामपुर गार्डन, शास्त्री नगर, आशुतोष सिटी, भोजीपुरा, मानसिक चिकित्सालय, नवादा शेखान, सिद्धार्थ नगर, जनकपुरी, बीडीए कालोनी, सिविल लाइंस, गांधीपुरम, डिफेंस कालोनी, माडल टाउन में संक्रमित निकले है।
