गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौत, पति-पत्नी बदहवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गड़रियन पुरवा के पास हुआ हादसा

करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल पति-पत्नी बदहवास हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

गुरुवार को मरौचा फखरपुर जिला बहराइच निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी सुमन सिंह, बेटा शिवा 3 वर्ष व बेटी आराध्या डेढ़ वर्ष को बाइक से अपने ससुराल काशीपुर करनैलगंज जा रहे थे। तभी हुजूरपुर करनैलगंज मार्ग पर गड़रियन पुरवा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति के साथ दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जिन्हें ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया वहीं हादसे से आहत पति पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुट गई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हम बांट रहे हैं दाने, गाओ हमारे गाने..., UP सरकार की नई Social Media नीति पर भड़का विपक्ष, अखिलेश ने शायराना अंदाज में कसा तंज

संबंधित समाचार