मुरादाबाद: सुरक्षित नहीं महिलाएं, दुष्कर्म व तीन तलाक का हो रहीं शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। एक ओर शासन महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर उनको सुरक्षित और भयमुक्त समाज देने का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर रोजाना महिलाओं को छला जा रहा है। तमाम कानून और दावों के बाद भी महिलाएं खुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं। उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। गैर तो …

मुरादाबाद,अमृत विचार। एक ओर शासन महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर उनको सुरक्षित और भयमुक्त समाज देने का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर रोजाना महिलाओं को छला जा रहा है। तमाम कानून और दावों के बाद भी महिलाएं खुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं। उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। गैर तो छोड़िए खुद अपनों के हाथों में वह सुरक्षित नहीं हैं। सख्त कानून के बाद भी जिले में कई महिलाएं तीन तलाक का दंश झेलने को मजबूर हैं। शुक्रवार को भी कुछ ऐसे ही मामले सामने आए। कहीं पर निकाह का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया तो कहीं पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर उसे मझधार में छोड़ दिया।

नर्स से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया जा रहा ब्लैकमेल  
प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।  सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अगवानपुर निवासी एक युवती ने एसएसपी को पत्र देकर कहा कि वह यहां पर किराए का कमरा लेकर रहती है। वह एक अस्पताल में नर्स है।

उसका कहना था कि छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी दानिश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे निकाह करने की बात कही। आरोप है कि करीब दो माह पहले उसे बाग में बुलाकर दानिश ने दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही तीन लाख रुपये मांगने लगा। इंकार करने पर वह दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। थकहार कर युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

दहेज नहीं मिलने पर घर से निकाला, दिया तीन तलाक
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने भरण-पोषण भत्ते के लिए जब मुकदमा कर दिया तो ससुरालियों ने मायके आकर उसे पीटा। बाद में पति तीन तलाक देकर चला गया।  कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी खेरुलनिशा शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि करीब पांच साल पहले उसका निकाह ग्राम सलेमपुर निवासी अरशद के साथ हुआ था।

निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। वह अक्सर दहेज के लिए खेरुलनिशा को प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व भरण-पोषण का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति संग अन्य ससुराली उसके मायके आ धमके। यहां पर उन्होंने मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला। इंकार करने पर मायके वालों के सामने ही पीटा। आरोप है कि पति तीन तलाक देकर चला गया। इस मामले में कांठ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

रिश्तेदार ने निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म
रिश्तेदार ने निकाह का झांसा दुकर दुष्कर्म किया। कई बार दुष्कर्म करने के बाद युवती ने जब निकाह का दबाव बनाया तो युवक व उसके परिजन मुकर गए। थाना बिलारी क्षेत्र के ग्राम मुडिया शीलाम निवासी एक युवती ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जैतवाड़े की मढ़ैया निवासी मोहम्मद अनस उसका रिश्तेदार है, जिस कारण घर आना-जाना था। बताते हैं कि उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और परिजनों से बात करके निकाह करने का झांसा दिया।

आरोप है कि झांसे में लेकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार वह जब भी निकाह के लिए कहती तो जल्द परिजनों से बात करने का आश्वासन देकर शांत करा देता। युवती ने जब अपने परिजनों को पूरी बात बताई तो उन्होंने अनस के परिजनों के पास गए। आरोप है कि अनस के परिजनों ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही राजनीतिक पहुंच होने का हवाला देते हुए उनको धमकाया भी। बाद में युवक भी निकाह करने से मुकर गया। एसएसपी ने बिलारी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार