मैनपुरी में बड़ा हादसा: भारी बारिश के बीच गिरा दो मंजिला मकान गिरा, तीन महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बिछवां क्षेत्र में भारी बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में दब कर तीन महिलाओं की मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार विरायमपुर गाँव के कौशलेन्द्र का दो मंजिला मकान आज सुबह अचानक गिर गया।

घटना के समय बच्चे स्कूल जा चुके थे,और तीन महिलाओं को छोड़कर घर के अन्य लोग बाहर गए थे। मकान के मलबे में दबकर अनुपम पत्नी रजनीश,नीलम पत्नी सुनील और प्रीती पत्नी संजीव की मौत हो गयी। तीनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई गई है। उन्होने बताया कि घटना स्थल पर उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर जायजा लिया। मलबे को हटाया जा चुका है।

ये भी पढे़ं : राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, कहा- खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज