झारखंड मंत्रिमंडल में चंपई की जगह ले सकते हैं झामुमो विधायक रामदास सोरेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन राज्य मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन की जगह ले सकते हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा झामुमो, मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है।

चंपई सोरेन के शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। झारखंड सरकार के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर कहा, ‘‘घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन चंपई सोरेन की जगह लेंगे। कल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।’’

पिछले महीने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को झामुमो छोड़ दी। चंपई ने दावा किया कि झामुमो की “वर्तमान कार्यशैली और नीतियों” ने उन्हें पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्होंने कई वर्षों तक काम किया।

उन्होंने राज्य विधानसभा के विधायक और झारखंड मंत्रिमंडल के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। चंपई सोरेन दो फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई पद त्याग दिया और सोरेन ने जुलाई में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में थरूर को झटका, कोर्ट ने मानहानि कार्यवाही निरस्त करने से किया इनकार

संबंधित समाचार