Auraiya News: क्लस्टर स्तर खेल कूद 2024 का समापन, गेल डीएवी ने जमाया चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिव प्रताप और आंशी सांगवान बने सबसे तेज धावक

औरैया, अमृत विचार। विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट का समापन एथेलेटिक्स के मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आर एस वेलमुरूगन मुख्य महाप्रबंधक गेल इंडिया लिमिटेड ने विजई खिलाड़ियों को पदक और चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। 

इस अवसर पर टूर्नामेंट आब्जर्वर सौभाग्य सिंह तोमर, मनोहर सिंह डीजीएम एचआर, राहुल कुमार, करीना शाह, शैली खन्ना (सभी गेल इंडिया लिमिटेड), राघवेंद्र शरण आदि मौजूद थे। डॉ. किरण कुमार लाल इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वेलमुरूगन ने टूर्नामेंट की समाप्ति की घोषणा की और खेल ध्वज उतारा गया। जिसे अब जोनल लेवल टूर्नामेंट में पुनः फहराया जाएगा।

शॉटपुट अंडर 17 स्पर्धा में गेल डीएवी के तन्मय ने 11.47 मीटर गोला फेंक का स्वर्ण अपने नाम किया तथा डिस्कस थ्रो में 30.91 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण जीता। वहीं डीएवी बबराला की हर्षिता ने शॉटपुट का स्वर्ण अपने नाम किया। हाई जंप अंडर 17 वर्ग में डीएवी बबराला के प्रतीक ने बाज़ी मारी वहीं लंबी कूद में बबराला के शिव ने स्वर्ण जीता। 

Auraiya News 1 (2)

अंडर 19 गर्ल्स 200 मीटर रेस में बबराला की सोही तथा अंडर 17 में गेल डीएवी की आंचल ने स्वर्ण जीता। अंडर 170वर्ग की 800 और 400 मीटर  में डीएवी प्रयागराज के विकास यादव ने स्वर्ण अपने नाम किया। 4 X 100 मीटर गर्ल्स में गेल डीएवी की बालिकाओं दिया, आंचल, मोही और आंशी ने स्वर्ण जीता। 

4 X 400 और 4 X 100 मीटर बॉयज में डीएवी बबराला के सुमुख, हर्षित, शिव, प्रतीक, आयुष की टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया। खो खो के अंडर 14 गर्ल्स मुकाबले में डीएवी बबराला ने डीएवी मॉडल को पराजित कर स्वर्ण जीता।200 मीटर अंडर 14 रेस का स्वर्ण पदक गेल डीएवी के सात्विक ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 14 लंबी कूद में अरहान डीएवी एनयूपीपीएल और आयुषी डीएवी बबराला ने विजय प्राप्त की। अनुष्का यादव और अरहान ने अंडर 14 की सौ मीटर दौड़ जीती।

सौ मीटर दौड़ में अंडर 17 वर्ग में शिव प्रताप और गेल डीएवी की आंशी सांगवान ने स्वर्ण जीता और टूर्नामेंट के सबसे तेज धावक बने। टूर्नामेंट चैंपियनशिप पर गेल डीएवी ने कब्जा जमाया वहीं फर्टिलाइजर डीएवी बबराला रनर अप रही। 

टूर्नामेंट में अंडर 14 बॉयज अरहान जावेद डीएवी एन.यू.पी.पी.एल., अंडर 17 शिवप्रताप डीएवी बबराला, तथा गर्ल्स अंडर 14 अनुष्का यादव डीएवी बबराला, अंडर 17 आंशी सांगवान गेल डीएवी, अंडर 19 सोही बिस्वास को अंकों के आधार पर बेस्ट एथलीट चुना गया। सभी विजयी खिलाड़ी अब अगले माह जोनल लेवल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे। प्राचार्या दीपा शरण ने सभी विजेताओं को बधाई दी और जोनल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

ये भी पढ़ें- UP Police Constable Exam 2024: सिपाही भर्ती परीक्षा का चौथा दिन...पहली पाली समाप्त, कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिल रहा प्रवेश

संबंधित समाचार