IPL 2020: क्रिस गेल पर लगा जुर्माना, 99 पर आउट होने के बाद फेंक दिया था बल्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुधाबी। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 99 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। वह महज एक रन से शतक से चूक गए। टी20 करियर का 23वां शतक नहीं बना पाने के बाद गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला दूर फेंक दिया। गेल  की इस …

अबुधाबी। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 99 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। वह महज एक रन से शतक से चूक गए। टी20 करियर का 23वां शतक नहीं बना पाने के बाद गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला दूर फेंक दिया। गेल  की इस हरकत के चलते मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। गेल को आईपीएल की आचार संहिता को तोड़ने का दोषी पाया गया है।

आईपीएल ने उस घटना के बारे में नहीं बताया जिसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है लेकिन समझा जाता है कि 99 रन पर आउट होने के बाद बल्ला फेंकने के कारण ही उन्हें दंडित किया गया। गेल ने अपराध स्वीकार करके सजा भी कबूल कर ली है। गेल को जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 99 रन पर बोल्ड किया था।

आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है । इस तरह के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है ।’’

संबंधित समाचार