लखीमपुर खीरी: अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

हैदराबाद-पिपरिया मार्ग और गोला-शाहजहांपुर मार्ग पर हुई घटना

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। क्षेत्र में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिए हैं। मृतकों के परिवार में चीखपुकार मची है। 

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद निवासी रफीक (47) अपने पुत्र अरबाज के साथ बाइक पर गोला से वापस घर जा रहे थे। तभी हैदराबाद-पिपरिया मार्ग पर सिद्ध बाबा स्थान के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार में हालत गंभीर भांपकर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रफीक को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रफीक की मौत हो गई। जबकि पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी भी हालत चिंताजनक बताई गई है। दूसरा हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनुज कुमार (26) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गौरीगंज की मौत हो गई है। उसे गोला-शाहजहांपुर मार्ग पर महेशपुर में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार