ससुराल चलने के लिए कहता था पति, पत्नी और साली को गोली मारकर की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साली को गोली मारने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिहारीबीघा गांव में दीपक कुमार (28) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (24) और साली गुड़िया कुमारी को गोली मार दी। इस घटना में लक्ष्मी देवी की मौत हो गयी जबकि गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद दीपक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक कुमार नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला था। वह दो महीना से बिहारीबीघा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। दीपक कुमार अपनी पत्नी को अपने घर चलने को कहता था लेकिन उसकी पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। इसी आक्रोश में दीपक ने पत्नी और साली को गोली मार दी और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से हथियार और खोखा बरामद किया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू शिक्षकों से जबरन 2 शब्द लिखवाकर लिया जा रहा इस्तीफा, 'I resign...'

संबंधित समाचार