बरेली : छात्रा से पिता ने की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीड़िता की मां के साथ लव इन रिलेशनशिप में है रहता आरोपी, रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट में सातवीं की छात्रा ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि पिता आए दिन अश्लील हरकतें करता है। छात्रा ने मौसेरे भाई को फोन करके बुलाया और मौसी के घर चली गई।

छात्रा ने बताया कि उसकी मां ने पिता को तलाक नहीं दिया है। बावजूद इसके उसकी मां अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती है। सौतेला पिता उसके साथ अक्सर अश्लील हरकतें करता है। उसकी मां के अन्य लोगों से भी अवैध संबंध हैं। बुधवार रात को उसका सौतेला पिता रात में शराब पीकर आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीटा, जिससे वह घायल हो गई। उसने अपने मौसेरे भाई और मौसी को फोन कर पूरी बात बताई। मौसेरे भाई के साथ उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट जेएन पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार