Police Department: प्रमोशन चाहिए तो करना होगा यह काम, डीजीपी मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पुलिस विभाग में निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्रतिसार निरीक्षक और दलनायक पीएसी  (PAC) की डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में उन्हीं पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिल सकता है, जिन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति की जानकारी दे रखी होगी। वहीं जिन्होंने जानकारी नहीं साझा की होगी, उनके नाम पर विचार ही नहीं होगा। बताया जा रहा है कि संपत्ति का ब्योरा न देने वाले पुलिसकर्मी प्रभावित होंगे।  

दरअसल, डीजीपी मुख्यालय की तरफ से कहा गया है कि संपत्ति की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर समय से न देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रमोशन (Promotion) पर चयन समिति विचार नहीं करेगी। चयन समिति की बैठक में तभी विचार होगा, जब पुलिसकर्मी अपने संपत्ति की पूरी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करा देंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव की तरफ से जारी पत्र में पहले ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर देने के लिए कहा गया था, उसी पत्र के आधार पर डीजीपी मुख्यालय की तरफ से पुलिसकर्मियों के प्रमोशन को लेकर यह बात कही गई है।

यह भी पढ़ेः पहली बार कर रहे गणपति बप्पा की स्थापना, तो रखें यह विशेष ध्यान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज