प्रयागराज: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इनकार, पति ने ब्लेड से काटी गर्दन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 महीने पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह

प्रयागराज, अमृत विचार। पति के लाख मान मनौव्वल के बाद भी पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिद पर अड़ी पत्नी के आगे बेबस पति ने खुद को ही थप्पड़ मारते हुए ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। युवक ने ब्लेड से शरीर के कई हिस्सों पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पत्नी और ससुराल वाले उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे। घटना शनिवार को बताई जा रही है। रविवार को जब सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक का वीडियो वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वहीं वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस घटना की जांच शुरू करा दी है।

मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के आनंद भवन के पास का है। दारागंज में निवासी शुभम वर्मा (23) की शादी करीब 10 महीने पहले लक्ष्मी गोस्वामी निवासी भारद्वाज आश्रम कर्नलगंज से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पति से अनबन होने के बाद लक्ष्मी कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। लव मैरिज के बाद उसके घरवालों ने शुभम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसका न्यायालय में केस चल रहा है।

इस मामले में कोर्ट से वारंट भी तामील हुआ था। शनिवार को शुभम पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। पत्नी और ससुराल वालों ने उसकी बात नहीं मानी। जिसके बाद शुभम घर से बाहर सड़क पर आकर हंगमा शुरू कर दिया। वह फिर पत्नी को फोन कर घर चलने की बात कहने लगा। पत्नी जिद पर अड़ी थी। उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद शुभम ने गुस्से में सड़क पर ही खुद की गर्दन काट ली। वह तड़पने लगा तो हंगामा मचा गया। तबतक ससुराल वाले भी आ गए और लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU में शामिल हुए श्याम रजक, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी रहे मौजूद

 

संबंधित समाचार