बाराबंकी : गांव में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही कॉबिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, बाराबंकी: अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में जंगली जानवर की दहशत के बाद अब ग्राम मंझौनी के ग्रामीणों को जंगली जानवर का डर सताने लगा है। शनिवार की देर शाम ग्रामीण जंगली जानवर की आहट सुनकर सहम गए। 

इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पाते ही वन क्षेत्राधिकार शहजादा इस्लामुद्दीन ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के पश्चात ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

बीती शनिवार की देर शाम ग्राम पंचायत मंझौनी के ग्रामीण जंगली जानवर की आवाज सुनकर डर गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव जाने वाले मार्ग के निकट स्थित आंगनबाड़ी भवन के पीछे जंगल में एक जंगली जानवर  दिखायी पड़ा है।

जिसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसकी आहट पाकर जंगली जानवर वहां से भाग निकला। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पहुंचकर कॉबिंग की और ग्रामीणों को हिदायत देते हुए कहा की कोई भी रात के समय बाहर न निकले। सभी लोग सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बाढ़ नियंत्रण की कवायद नाकाफी, लोगों को नहीं मिली सहूलियत

संबंधित समाचार