बरेली: सितंबर ढाने वाला है सितम! बारिश के टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड...

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

फिलहाल उमस से लोग परेशान, सोमवार दोपहर बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत

बरेली, अमृत विचार : मौसम विभाग ने सितंबर में पूरे बरेली मंडल में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जारी किया है। इस बीच सोमवार को गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान रखा। दोपहर को कई इलाकों में बारिश के बाद भी इससे राहत नहीं मिली।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक इस समय हिंद महासागरीय द्विध्रुव और एलनिनो की तटस्थ परिस्थितियों के मानसून के अंत तक लानिना परिस्थितियों में बदलने की संभावना है। इसी वजह से सितंबर में प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग को छोड़कर बरेली मंडल के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। बरेली मंडल के ज्यादातर हिस्सों के साथ प्रदेश के पूर्वी एवं मध्यवर्ती हिस्सों में इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

इस बीच आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 83 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

संबंधित समाचार