Kanpur Suicide: नाराज पत्नी को फोन कर बुलाया और दे दी जान...पीटने पर चली गई थी मायके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को मारापीटा। इस पर महिला के माता-पिता उसे मायके ले गए। घटना के दूसरे दिन पति ने नाराज पत्नी को फोन करके घर बुलाया और न आने पर फांसी लगाने की धमकी दी। वह जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसने साड़ी से सरिया के जाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच की। 

चंदेल नगर नानकारी आईआईटी निवासी 33 वर्षीय गौरव सक्सेना कल्याणपुर क्रासिंग के पास चश्मा और बेल्ट की दुकान लगाता था। छोटे भाई सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को भाई और भाभी स्वाती के बीच विवाद हो गया। भाभी शराब पीने का विरोध करती थी। गौरव ने भाभी को नशे में मार पीट दिया। इसके बाद भाभी के माता पिता टिकरा से आए और उन्हें अपने साथ गांव ले गए।

बताया कि शनिवार को गौरव ने भाभी को फोन किया और घर आने के लिए कहा। घर न आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की धमकी दी और फोन काट दिया। सौरभ के अनुसार भाभी ने घबराकर सास शशि को मामले की जानकारी दी। वह उसके कमरे में पहुंची तो देखा उसका शव फंदे से लटक रहा था। इस संबंध में कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में जमीनों के आज से नए सर्किल रेट लागू...अब सबसे महंगा हुआ सिविल लाइंस इलाका

संबंधित समाचार