अयोध्या: नायब तहसीलदार और पीड़ित कर्मचारी के बीच हुआ समझौता, धरना समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। नायब तहसीलदार मसौधा ने शुक्रवार को एक कर्मचारी की पिटाई कर दी थी, जिससे आहत संग्रह अनुवेशक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सोमवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने आन्दोलन वापस ले लिया है। जिसके बाद तहसील प्रशासन और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, नायब तहसीलदार मसौधा शेखर शुक्ला पर शुक्रवार को आरोप लगा था कि उन्होंने कार्यालय कार्य के दौरान कर्मचारी अब्दुल फिरोज की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद अन्य कर्मचारी भी आक्रोशित हो उठे थे और अधिकारी के खिलाफ सोहावल तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, लेकिन सोमवार को सुबह शुरू हुए धरने में जब अन्य तहसीलों के  कर्मचारी नहीं पहुंचे तभी लोगों को आंदोलन समाप्ति की पटकथा समझ में आने लगी थी। इंतजार केवल संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह का हो रहा था। करीब 2 बजे उनके पहुंचते ही उपजिलाधिकारी कक्ष में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। निर्णय की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए मसौधा नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला के साथ उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी, तहसीलदार विनोद चौधरी, नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा, शिकायतकर्ता कर्मचारी अब्दुल फिरोज समेत अन्य कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे। एक दूसरे को लेकर क्षमा याचना की गई। शिकायतकर्ता कर्मी की मांग पर उसे कार्यालय कार्य से मुक्त कर फील्ड का कार्य देने की सहमति बनी और विरोध आंदोलन समाप्त हो गया। तहसीलदार विनोद चौधरी ने बताया कि तहसील एक परिवार है।

यह भी पढ़ें:-हम जेल से डरने वाले नहीं..., AAP विधायक अमानतुल्लाह का दावा- पार्टी और विधायकों को तोड़ने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग

संबंधित समाचार