अयोध्या: 39 महीने में भव्य राम मंदिर बनाने का बना प्लान
अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज दूसरे दिन सर्किट हाउस में समाप्त हुई। बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, कोषा अध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा शामिल हुए। इस बैठक को राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन …
अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज दूसरे दिन सर्किट हाउस में समाप्त हुई। बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, कोषा अध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा शामिल हुए। इस बैठक को राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र ने आहूत की थी। बैठक में टाटा कंसल्ट कंपनी के इंजीनियरों के साथ ही लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियरों ने अपना प्रजेंटेशन दिया।
बैठक का मुख्य विषय 39 महीने में राम मंदिर निर्माण को पूरा करना है। साथ ही मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कंपनी से राम मंदिर 1000 वर्ष तक सुरक्षित रहें इसकी गारंटी भी मांगी है। दो दिन चली मंदिर निर्माण समिति के बैठक में राम मंदिर विषय को लेकर कई सारे निर्णय लिए गए जोकि गोपनीय रखे गए हैं। हालांकि अभी राम मंदिर निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग की रिपोर्ट आईआईटी चेन्नई ने नहीं दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को और मंदिर निर्माण समिति को आईआईटी चेन्नई के रिपोर्ट का इंतजार है।
टेस्टी डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि इस तरह की बैठक अभी चलती रहेगी क्योंकि मंदिर निर्माण को लेकर हर विषय पर गंभीरता से चर्चा की जा रही है। टाटा कंसलटिंग के इंजीनियरों से भी प्रेजेंटेशन लिया जा रहा है। अगली बैठक राम जन्मभूमि परिसर में की जाएगी जहां पर मंदिर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस बैठक में शामिल होने के लिए आशीष सोमपुरा भी अयोध्या पहुंचे हुए थे।
