जम्मू में संदिग्ध आतंकवादी हमले में जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जम्मू में सैन्य स्टेशन सुंजवां में सोमवार को हुई संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने कहा, ''गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।''

सेना ने एक बयान में कहा, ''सुबह करीब 10.50 बजे सुंजवां सैन्य स्टेशन पर कुछ राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।'' सेना ने जवान के शहीद होने की अब तक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। 

यह भी पढ़ें:लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के डिप्टी सीएम ने दिये निर्देश

संबंधित समाचार