पाकिस्तानी पहलवान पर प्रतिबंध, राष्ट्रमंडल खेलों का पदक छीना गया...जानिए वजह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान के पहलवान अली असद पर शक्ति वर्धक दवाओं के सेवन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है और राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया उनका कांस्य पदक छीन लिया गया है। पाकिस्तान कुश्ती महासंघ ने पुष्टि की कि अली असद पर न केवल चार साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, बल्कि उनका कांस्य पदक भी छीन लिया गया है, जो उन्होंने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था। 

महासंघ के एक अधिकारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) की जांच से पता चला है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान शक्ति वर्धक दवाइयां ली थी। आईटीए की जांच के बाद इस सप्ताह असद पर चार साल का प्रतिबंध लगाने और राष्ट्रमंडल खेलों का उनका पदक छीनने का फैसला किया गया। 

ये भी पढे़ं : PAK vs BAN Test Series : बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का किया सुपड़ा साफ, Liton Das रहे हीरो

 

संबंधित समाचार