लखीमपुर खीरी: वाराणसी से लालकुआं तक फिर चलेगी साप्ताहिक स्पेशल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

नौ सितंबर से 26 नवंबर तक संचालन को मिली हरी झंडी

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रेलवे ने लालकुआं हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की समय सीमा में विस्तार कर लालकुआं वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालन को भी हरी झंडी दी है। यह ट्रेन लालकुआं से नौ सितंबर से 25 नवंबर तक हर सोमवार और वाराणसी सिटी से 10 सितंबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार को 12 फेरे पूरे करेगी। रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। इससे जनपदवासियों को वाराणसी सिटी तक सस्ता और सुविधानक सफर करने की सौगात मिली है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 16 कोच यात्रियों के लिए लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को लालकुआं और वाराणसी सिटी तक सफर करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संबंधित समाचार