तौकीर रजा ने RSS को बताया आतंकी संगठन, कहा- मुल्क में शांति चाहिए तो संघ और बजरंग दल पर लगे पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मौलाना तौकीर रजा का  विवादित बयान सामने आया है। तौकीर रजा ने आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा है कि अगर मुल्क में शांति चाहिए तो संघ और बजरंग दल पर  तुरंत पाबंदी लगाई जाये।

मौलाना तौकीर रजा ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन की तरफ से आयोजित वक्फ विरासत बचाओ तहरीक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान विवादित और भड़काऊ बयानों के लिए मशहूर तौकीर रजा ने फिर से बयान दिया। जिसमें उन्होंने संघ और बजरंग दल को न सिर्फ बैन करने की बात कही। साथ ही हुकूमत को चेतावनी देते हुये कहा है कि हमारी बातें नहीं मानी गईं तो मुसलमान सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली का घेराव होगा।

दरअसल, मौलाना तौकीर रजा वक्फ संशोधन बिल 2024 को लेकर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा भी है कि वह वक्फ बिल का विरोध करते हैं। वक्फ संपत्तियों पर हुये कब्जे खाली कराये जायें, नहीं तो हमें सड़कों पर उतरना आता है, हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बोले- न्याय पालिका का काम कर रही सरकार

संबंधित समाचार