सीतापुर: थाने के सामने सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के कमलापुर थाने में तैनात सिपाही को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षी थाने से निकलकर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष कमलापुर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कमलापुर थाने पर सुल्तानपुर जनपद के त्रिलोकीपुर निवासी आरक्षी दीपांशु यादव की तैनाती थी।

देर रात वो थाने से निकला था, तभी थाने के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। उधर, दुखद हादसे की खबर मिलने पर एसपी चक्रेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधिक और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर की मॉडल के बाद पारा में दुष्कर्म पीड़िता पर हमला : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर लहुलूहान हालत में मिली युवती

 

संबंधित समाचार