गलत काम चाहे मदरसे में हो या मस्जिद में वह गलत ही है : मौलाना नजर जै़दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। 72 शहीदों के ताबूत में बुधवार रात यहां दिल्ली से शिरकत करने आए मौलाना सैयद नजर जै़दी ज़ैनबी ने कहा है कि गलत काम चाहे मस्जिद में किया जाए या मदरसे में वह गलत ही कहा जाएगा। उनसे पूछा गया था कि अभी हाल ही में प्रयागराज में एक मदरसे में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि गलत काम कहीं भी किया जाए, चाहे मस्जिद हो मदरसा हो या अन्य कोई भी धार्मिक स्थल उसको गलत ही माना जाएगा और उसको गलत ही कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार अपना काम कर रही है। वह जांच का विषय है। उन्होंने कहा हम सब सच के मानने वाले हैं। इसलिए कहा गया है कि सच का साथ दो, सच बोलो और सच के साथ रहो । मौलाना सैयद नज़र जैदी ने मौला अली के कौल को दोहराते हुए कहा कि मौला अली का कौल है कि जब तक जीयो लोग तुमसे मिलने आते रहें और जब इस दुनिया से रुखसत हो जाओ तो लोग तुम्हारी बातें करें तुम्हें याद करें।

अच्छे कामों के लिए उन्होंने अयोध्या के अवाम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म नगरी है और इस धरती से हम अमन शांति और भाईचारे का पैगाम देते हैं। उन्होंने कहा यहां आकर हमको बहुत अच्छा लगा। उन्होंने तमाम मोमनीन का जो भी जियारत करने आए थे सभी का शुक्रिया अदा किया। इससे पहले शोक के माहौल में कर्बला के 72 शहीदों का ताबूत निकाला गया।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर सर्राफा डकैती कांड: एनकाउंटर में एक लाख एक लाख का इनामियां बदमाश मंगेश यादव ढेर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन