Kanpur: कल होगी नगर निगम सदन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक...आज इस वजह से हुई स्थगित...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम सदन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आज नहीं हो सकी। दरअसल वार्ड-88 की पार्षद कंचन शुक्ला के पति पूर्व पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य अनूप शुक्ला और कार्यकारिणी सदस्य मंजू पाल के जेठ की अकस्मात मृत्यु होने के चलते यह फैसला लिया गया है। 

दो मिनट का मौन रखते हुए बैठक स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में कल सुबह 11:30 बजे होगी, जिसमें सबसे पहले उप सभापति का चुनाव होगा, अभी वार्ड 70 के पार्षद संतोष साहू उप सभापति हैं। बैठक में कुल 11 प्रस्ताव पेश किये जाएंगे। इन पर विचार के बाद सभापति की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होगी। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: उन्नाव में निर्धन बच्चों को शिक्षित करने का इस युवक ने उठाया बीड़ा...8 वर्षों से कर रहा मदद, जानें- कौन है जय सिंह

 

संबंधित समाचार