क्रिकेटर रवींद्र जडेजा बीजेपी में शामिल, विधायक पत्नी ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। भाजपा विधायक और रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से ही भाजपा में हैं। वह गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से बीजेपी की विधायक हैं। 

एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट में रिवाबा ने बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ अपनी और अपने पति की तस्वीरें भी साझा कीं। गौरतलब है कि 35 वर्षीय रवींद्र जडेजा ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप 2024 जीत के बाद टी20 से संन्यास की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें- शाहरुख, सलमान, थलापति विजय, अमिताभ सबसे ज्यादा कर देने वाली दिग्गज हस्तियों की सूची में, जानिए किसने कितना भरा टैक्स 

संबंधित समाचार