Bahraich Bhediya Attack: बहराइच में आदमखोर भेड़िये का हमला जारी, बालक को बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव छोड़ शहर की ओर बढ़ा भेड़िया का हमला

बहराइच, अमृत विचार। महसी तहसील क्षेत्र से भेड़िया का कुनबा अब शहर की ओर बढ़ने लगा है। गुरुवार रात को घर के सामने दरवाजे पर खड़े बालक पर भेड़िया ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलवा के मौजा यादवपुर निवासी मैकूलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया चीखपुकार सुन परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया। जिससे वह घायल हो गया और चेहरे पर घाव के निशान हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। हमले की सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। शहर के निकट हमला होने से लोगों में दहशत है।

ये भी पढ़ें- अब मवेशियों को निशाना बना रहे भेड़िया : बंदूक लेकर खोज कर रहे शूटर

संबंधित समाचार