Kanpur News: रोनिल सरकार के परिजनों को धमका रहे हत्यारोपी...हत्या कर चंदारी के जंगल में शव फेंकने का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोनिल सरकार के परिजनों को धमका रहे हत्यारोपी

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर इलाके में नवंबर 2022 में इंटर के छात्र रोनिल सरकार की हत्या के मामले में रोनिल के परिजनों को हत्यारोपी धमका रहे हैं। जिस पर रोनिल के परिजनों ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है।

श्याम नगर निवासी संजय सरकार का 18 वर्षीय बेटा रोनिल सरकार 31 अक्तूबर 2022 को स्कूल से निकला मगर घर नहीं पहुंचा था। 1 नवंबर 2022 को उसका शव चंदारी के जंगल में मिला था। पुलिस ने इस मामले में विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में रोनिल के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी विकास और उनके बेटे के बीच कोई जान पहचान नहीं थी।

संजय सरकार की शिकायत पर पुलिस ने सेकेंड इनवेस्टिगेशन शुरू की। जिसमें पुलिस ने गांधीग्राम निवासी साहिल यादव और प्रज्ञा विहार निवासी ईशू यादव को भी आरोपी विकास के साथ हत्या करने में शामिल होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं रोनिल के पिता संजय ने बताया कि आरोपी जमानत पर छूटकर आ गये हैं और लगातार उन्हें और परिवारीजनों को धमका रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: स्क्रैप व्यापारी से झांसा देकर 1.52 करोड़ की ठगी...रुपये मांगने पर धमकाया, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR

संबंधित समाचार