पुलिस ने की कूड़ा बीनने वाली महिला के बलात्कार का वीडियो बनाने वाले लोगों की पहचान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उज्जैन (मप्र)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों की पहचान की है, जिन्होंने कथित तौर पर कूड़ा बीनने वाली एक महिला के बलात्कार का वीडियो बनाया था। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उज्जैन के आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा, "हमने तीन से चार संदिग्धों की पहचान की है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। हमारी जानकारी के अनुसार, वे सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।" उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है।

मामले के मुख्य आरोपी लोकेश ने महिला से शादी का वादा किया था। बुधवार को उसने महिला को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध रोकने के बजाय घटना का वीडियो बना लिया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन : महिला को पहले जबरन पिलाया शराब फिर किया बलात्कार, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार