बहराइच: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, युवक का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के कुरसाहा गांव निवासी युवक गुरुवार सुबह घर से निकला था। शुक्रवार दोपहर में उसका शव गांव के तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। पहचान के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कुरसहा निवासी संदीप पाठक (30) पुत्र कृष्ण बहादुर गुरुवार सुबह घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं आए। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर एक बजे दीपक पाठक का शव ग्राम पंचायत के मजरा मधनगरा के दक्षिण स्थित तालाब में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक को एक बेटा और नौ माह की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- कंधों पर उठी पांच लाशें तो कराह उठे कलेजे : उमरा में पसरा मातमी सन्नाटा, ठंडे पड़े रहे चूल्हे

संबंधित समाचार