Kanpur Accident: कोचिंग जा रहे बाइक सवार छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा...मौत, परिजन रो-राेकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजपुर थानाक्षेत्र के ढोकरा गांव की घटना

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र में कोचिंग जा रहे बाइक सवार छात्र को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

महाराजपुर के ढोकरा गांव निवासी किसान रज्जन पत्नी सीता देवी, दो बेटे व बेटी के साथ रहते है। रज्जन के मुताबिक बड़ा बेटा ऋषभ (18) इंटर का छात्र था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह कोचिंग जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर वह पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 

बाइक अनियंत्रित होने से ऋषभ गिर कर ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: बाजरे की फसल खराब होने से आहत किसान ने की आत्महत्या...परिजन बोले- 50 हजार रुपये उधार लेकर बोई थी

संबंधित समाचार