फिलीपींस में चक्रवाती तूफान ‘गोनी’ ने दी दस्तक, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
मनीला। फिलीपींस में लुजोन द्वीप के बिकोल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘गोनी’ ने रविवार को दस्तक दे दी। फिलीपींस के मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी है। फिलीपींस एटमोस्फेरिक, जियोफीजिकल एंड एस्ट्रोनोमिकल सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि ‘गोनी’ के कारण 225-280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान …
मनीला। फिलीपींस में लुजोन द्वीप के बिकोल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘गोनी’ ने रविवार को दस्तक दे दी। फिलीपींस के मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी है। फिलीपींस एटमोस्फेरिक, जियोफीजिकल एंड एस्ट्रोनोमिकल सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि ‘गोनी’ के कारण 225-280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।
चक्रवाती तूफान ने लुजोन द्वीप में रविवार सुबह 4:50 पर दस्तक दी। ‘गोनी’ अब दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। फिलीपींस में यह इस वर्ष का सबसे प्रचंड चक्रवाती तूफान है। बिकोल क्षेत्र में ‘गोनी’ के कारण अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
इस बीच कई बंदरगाह बंद करा दिये गए हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शनिवार रात घोषणा की कि ‘गोनी’ के कारण मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार सुबह 10 बजे से 24 घंटों के लिए बंद रहेगा। ‘गोनी’ इस वर्ष फिलीपींस में दस्तक देने वाला 18वां चक्रवाती तूफान है। यह क्वेजोन प्रांत और मनीला से हाेकर भी गुजरेगा। मनीला पहुंचने तक इस तूफान के कमजोर पड़ जाने की संभावना है। इसके बाद यह दक्षिण चीन सागर का रुख करेगा।
वहीं विशेषज्ञों ने कहा है कि यह तूफान रविवार देर रात या सोमवार तड़के बेहद घनी जनसंख्या वाले मनीला में दस्तक देगा। उन्होंने लोगों से खराब से खराब स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। राजधानी में कोविड-19 के करीब 1,000 मरीजों को तंबूनुमा पृथक-वास से निकालकर अस्पतालों, होटलों या उपचार केंद्रों और उत्तरी बाल्कन प्रांत भेजा गया है।
