Fatehpur Accident: खड़े ट्रक में घुसी जनरथ बस, दो की मौत...हादसे में सात घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। प्रयागराज से कानपुर जा रही रोडवेज की जनरथ बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रयागराज से कानपुर जा रही जनरथ बस रविवार भोर पहर जैसे ही हाईवे में औग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव के पास पहुंची तभी हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से बस जा भिड़ी। हादसे की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घटना देख ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। 

मृतकों की पहचान बस के परिचालक गोरखपुर निवासी सर्वेश यादव और कानपुर देहात के सचेंडी थानाक्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी मोहित मिश्रा जो की बस में यात्री था उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है हादसे में सात लोग घायल हुए है। सभी घायलों को एंबुलेंस से गोपालगंज पीएससी पहुंचाया गया। 

जहां डॉक्टर ने एक यात्री की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- कानपुर: Avanish Dixit ने किया नया कांड; उपनिरीक्षक की वर्दी और स्टार खींचे, की मारपीट, फिर क्या हुआ? यहां पढ़ें...

संबंधित समाचार