Unnao News: सक्रिय क्षय रोगियों को खोजने के लिए चलेगा अभियान...इस दिन से होगी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग (टीबी) के सक्रिय मामलों की पहचान और इलाज के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह अभियान 9 सितंबर से 20 सितंबर तक चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षय रोग के लक्षण दिखाने वाले व्यक्तियों की पहचान और उनका सही इलाज सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के तहत उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जायेगा। जहां टीबी के मामलों की अधिक संभावना है। अभियान की सफलता के लिए, स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंगाघाट पीएचसी प्रभारी डाॅ. शिप्रा झा ने पर्यवेक्षक विपिन पांडेय और अन्य स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विपिन पांडेय के अनुसार, अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी शहरी और ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। 

यह अभियान मुख्यतः मलिन बस्तियों जैसे राजीव नगर खंती, सीताराम कालोनी, चंपापुरवा, मनसुख खेड़ा, गोताखोर, कर्बला, और मनोहर नगर जायेंगे। इस अभियान के अंतर्गत, स्वास्थ्य कर्मी संभावित रोगियों की पहचान करने के लिए उनके बुखार की अवधि, वजन में कमी, भूख की कमी, एक सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, और शरीर में गांठ के लक्षणों की जांच करेंगे। इन लक्षणों को गंभीर मानते हुए, रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी।

संबंधित समाचार