Kanpur Crime: बकाया वेतन मांगने पर हसिए से हाथ बाजू से काटा डाला...पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज थानाक्षेत्र की घटना

कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में बकाया वेतन मांगने पर आरोपी ने साथी के साथ मिलकर रिक्शा चालक को मारापीटा इसके बाद हसिए से उसका हाथ बाजू से काट डाला। लहूलुहान होने पर पीड़ित वहीं पर बेहोश हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद पीड़ित ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम मूण मडईया मजरा बाबटमऊ थाना मल्लावां हरदोई निवासी नन्हे ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से शहर में रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन कर रहा है। छह महीने से राम कुमार उर्फ कुंवारे के घर पर रह रहकर खेत में काम करता हूं। आरोप लगाया कि रामकुमार के यहां उसका पांच हजार रुपये बकाया है। उसी पैसा को वह रामकुमार से बार-बार मांगते हैं तो आए दिन टाला मटोली करता है।

आरोप है, कि 17 अगस्त 2024 को वह दीनदयाल नगर से काम करके वापस आ रहा था तभी शाम करीब 5:30 बजे जुगल देवी स्कूल के पास रामकुमार और गिल्लीपुरवा का गोवर्धन मिल गए। बताया कि उन लोगों ने उसे अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और अपने खेत ले गये जहां पर इन दोनों ने खूब शराब पिलाई। नशे में दोनों ने गालीगलौज किया और मारपीट की। आरोप है, कि राम कुमार ने अपने हाथ में लिए हुए बांके से उसका बांया हाथ बाजू से काट दिया और गोवर्धन ने डंडे से सिर में मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया कि हाथ बाजू से काटने के कारण तेजी से रक्तस्त्राव होने लगा। वह अपनी जान बचाने के लिए चीखते चिल्लाते बेहोश हो गया। कुछ देर बाद रामकुमार का बेटा शानू आया और उसके हाथ में कटे की जगह कपड़ा बान्ध दिया जिससे खून बन्द हो गया। इसके बाद उसे सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़ित नन्हे की तहरीर पर रामकुमार उर्फ कुंवारे निवासी भोपालपुरवा और गोवर्धन निवासी गिल्लीपुरवा के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज, जानबूझकर अपमानित करने में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश: रेलवे ट्रैक पर LPG सिलेंडर के साथ पेट्रोल बम रखा...ट्रेन की स्पीड थी काफी तेज

संबंधित समाचार