बाराबंकी: डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया यातायात माह का आरंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। यातायात माह रविवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा यातायात माह नवम्बर-2020 का फीता काट कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आरएसगौतम, क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर …

बाराबंकी, अमृत विचार। यातायात माह रविवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा यातायात माह नवम्बर-2020 का फीता काट कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आरएसगौतम, क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन सम्बन्धी जागरूकता जैसे सीट बेल्ट, हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग न करना, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

संबंधित समाचार