बरेली:महिला से फोन पर बोला...'अकेले में आकर मिल नहीं तो चार टुकड़े कर दूंगा...'

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अश्लील वीडियो वायरल कर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

बरेली, अमृत विचार। युवक ने अकेले न मिलने पर महिला के चार टुकड़े कर नदी में फेंकने की धमकी दी है। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपयों की भी मांग की। सीओ तृतीय अनिता चौहान के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भोजीपुरा के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक 6 अगस्त को शाम 5 बजे उनके और पति के मोबाइल पर फोन आया। बार-बार फोन करने पर उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर नए नंबर से फोन किया। उसने खुद का नाम मुजाहिद निवासी भूड़ा नगरिया इज्जतनगर बताया। उसने गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह उसकी रखैल है और अपने पति से हटकर बताए स्थान पर आ जाया करे। उसके पास उसके अश्लील वीडियो हैं। उसने 50 हजार रुपयों की भी मांग की और रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने धमकी दी कि पति के साथ कहीं देखा तो चार टुकड़े करके नहर में फेंक दूंगा।

संबंधित समाचार