बदायूं : चूहे को धागे में बांधकर कुत्ते को खिलाया, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष ने आरोपी महिला के खिलाफ दी तहरीर

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में एक अजीब वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला चूहे को धागे से बांधकर कुत्ते के सामने लहरा रही है। उसने चूहे को कुत्ते को खिला दिया। पीपल्स फॉर एनिमल्स के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय पशु क्रूरता निवारण ने प्रभारी निरीक्षक को महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कुछ महीने पहले चूहे को बांधकर नाले में टांगकर मारने का वीडियो सामने आने के बाद विकेंद्र शर्मा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद अब एक महिला के धागे में बांधकर कुत्ते के सामने जिंदा चूहे को लहराते हुए खिलाने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में धोबी वाली गली का बताया जा रहा है। विकेंद्र शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। वीडियो की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार