बरेली: शादी का निमंत्रण देकर आ रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। तेज रफ्तार ने हादसों में दो लोगों की जान ले ली। बुखारा रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते वक्त युवक की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, भुता क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस …

अमृत विचार,बरेली। तेज रफ्तार ने हादसों में दो लोगों की जान ले ली। बुखारा रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते वक्त युवक की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, भुता क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी इम्तियाज ने बताया कि वह उसका भाई यासीन ट्रक चलाता था। 11 नवंबर को उसके छोटे भाई आरिफ का निकाह होने वाला है। यासीन भाई की शादी का निमंत्रण देकर वापस आ रहा था। रास्ते में बुखारा फरीदपुर रोड पर गुलाबनगर गांव के पास अज्ञात वाहन ने यासीन को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर जा रही थी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यासीन की मौत से परिवार में शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। उधर, भुता थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी रामसरन शनिवार शाम को भुता से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में रामसरन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रामसरन को सिटी स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार